ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बिना आदेश वेतन, मानदेय रोके जाने पर भड़के शिक्षक, दिया आन्दोलन की चेतावनी

18 से देंगे बीएएस कार्यालय पर धरना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को लगभग एक हजार शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों का वेतन एवं मानदेय रोके जाने के आदेश के विरोध में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने चेतावनी दिया कि यदि अकारण वेतन रोके जाने का निर्णय 17 अगस्त तक वापस न हुआ तो 18 अगस्त से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा।
ज्ञापन सौंपते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षा विभाग बस्ती की ओर से मोहल्ला क्लास संचालित करने का कोई भी आदेश आज तक शिक्षकों को प्राप्त नहीं कराया गया, कुछ शिक्षक स्वेच्छा से गांवों में बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मोहल्ला क्लास ठीक से न चल पाने का दोषी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक नहीं है। बिना कोई आदेश जारी किये शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों को मनमानी दण्ड दे दिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वेतन, मानदेय रोकने का आदेश पूर्णतया शिक्षक, कर्मचारी विरोधी मानसिकता का  ताजा उदाहरण है।
उन्होने चेतावनी दिया है कि यदि वेतन, मानदेय रोकने का आदेश वापस न लिया गया तो 18 अगस्त से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा, इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल, फैजान अहमद, अभिषेक उपाध्याय, बब्बन पाण्डेय आदि शामिल रहे।