ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

राजस्व मे वृद्वि और प्रवर्तन कार्य मे लाएं तेजी- पी0सी0 पाल

आबकारी विभाग को राजस्व एवं प्रवर्ततन कार्य मे बस्ती मण्डल को मिला तीसरा स्थान
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

राजस्व मे बढोत्तरी एवं प्रवर्तन कार्य को और प्रभावी बनाने को लेकर शनिवार को उप आबकारी आयुक्त कार्यालय मे उप आबकारी आयुक्त पी0सी पाल के अध्यक्षता मे मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सहायक आबकारी आयुक्त प्रर्वतन जर्नादन यादव, जिला आबकारी अधिकारी बस्ती नवीन कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सिद्वार्थनगर आर0पी0 सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संतकबीर नगर राम प्रकाश तिवारी तथा तीनों जनपदों के आबकारी निरीक्षक, प्रधान आबकारी कांस्टेबल एवं कांस्टेबल सहित अनेक विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उप आबकारी आयुक्त पी0सी0 पाल ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए बताया उनके सराहनीय प्रयासों से राजस्व एवं प्रवर्तन कार्य के लिए प्रदेश मे बस्ती मण्डल तीसरे स्थान पर आया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करते हुए बस्ती मण्डल को प्रदेश मे पहले स्थान पर लाने का प्रयास करें।
उन्होेने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व की वृद्वि एवं प्रवर्तन कार्य मे और तेजी लायें। जिससे लक्ष्य हासिल किया जा सकें। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित किये जायेंगे लावरवाही करने वाले कर्मी दण्डित किये जायेंगे।