ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी, परिजनों का शस्त्र लाइसेंस निलम्बित करने पर भड़के समाजवादी, सौंपा ज्ञापन

समाजवादियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- महेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी, उनके पुत्र कविन्द्र उर्फ अतुल चैधरी एवं उनकी पत्नी कपूरा देवी का शस्त्र लाइसेंस निलम्बित किये जाने के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता हजारोें की संख्या में न्याय मार्ग पर एकत्र हुये। यहां से जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में सपा नेता सरकार विरोधी नारे लगाते और पद यात्रा करते हुये मण्डलायुक्त कार्यालय पहुंचे। मण्डलायुक्त के प्रशासनिक अधिकारी को 3 सूत्रीय ज्ञापन देते हुये सपा नेताओं ने मांग किया कि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी, उनके पुत्र व पत्नी का निलम्बित शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाय।
ज्ञापन सौंपते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जान बूझकर भाजपा सरकार के इशारे पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी, उनके पुत्र व पत्नी का शस्त्र लाइसेंस राजनीतिक दबाव में निलम्बित किया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से बहाल न कराया गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। कहा कि भाजपा ने जुल्म, उत्पीड़न की सीमा पार कर दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं पर मुकदमें तो होते रहते हैं, इस आधार पर शस्त्र लाइसेंस निलम्बित कर दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी क्रम में उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी उत्पीड़न से डरने वाले नहीं है, जुल्म, अत्याचार, उत्पीड़न को जनता करीब से देख रही है और वक्त आने पर उसका मुंहतोड़ जबाब देगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चैधरी, दूधराम, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चैधरी, राजेन्द्र चैधरी, वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र, राजाराम यादव, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, सिद्धेश सिन्हा, अरविन्द सोनकर, रत्नाकर धूसिया, तालेबान यादव, अब्दुल वफा, फूलदेव यादव के साथ ही समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।