ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

01 नवम्बर से 28 फरवरी 2022 तक की जायेंगी धान की खरीद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

जनपद में समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान की खरीद 01 नवम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जायेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है।  उन्होने बताया कि धान की बिक्री के लिए कृषकगण खाद्य विभाग के पोर्टल बिण्नचण्हवअण्पद पर अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण करा लें।
उन्होने बताया कि किसान भाई पंजीकरण के समय अपने आधार कार्ड में दिये गये मेबाइल नम्बर ही अंकित कराये। यदि मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक नही है तो एक सप्ताह के भीतर वर्तमान मोबाइल नम्बर से आधार कार्ड को लिंक कराये। इससे एसएमएस द्वारा प्रेषित ओ0टी0पी0 को भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी।
उन्होने बताया कि पंजीकरण किसी भी सहज जनसुविधा केन्द्र, साईवर कैफे या स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराया जा सकता है। पंजीकरण के लिए कम्प्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर आवश्यक होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2021 तक पूरी कराये।
इस संबंध में डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी ने बताया कि किसान भाई अपनी कम्प्यूटराइज्ड खतौनी का खाता संख्या पंजीकरण में दर्ज कर अपने कुल रकबे को एवं बोये गये धान के रकबे को अंकित करेंगें तथा अपने हिस्सेदारी की सही-सही घोषणा पंजीकरण में करेंगे। उन्होने अपील किया है कि किसान भाई अपना बैंक खाता सीबीएस बैंक में ही खुलवाये व आईएफएससी कोड भरने में विशेष सावधानी रखे। पीएफएमएस  माध्यम से तेज गति से भुगतान कराने के लिए किसानों को चाहिए कि वे अपने एकल बैंक खाते का नम्बर पंजीकरण में दें।