पत्नी ने किया पति के हत्या मामले में नये सिरे से विवेचना की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के पाही माफी निवासिनी रिंकी सिंह पत्नी राजमंगल सिंह ने  अपने पति के रहस्यमयी हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर नये सिरे से विवेचना किये जाने की मांग किया है।
पत्र में रिंकी सिंह ने कहा है कि गत 2 नवम्बर 2019 को उनके पति राजमंगल सिंह ने अपने लड़के ओम सिंह से कहा कि  देखो टोटकहिया दादी जा रही है। इस पर अनिल मिश्र की मां ने  फोन करके अपने लड़के अनिल मिश्र और  कुछ और लोगोें को बुलाया। अनिल मिश्रा, रवि प्रकाश उर्फ बब्बू मिश्रा, चन्द्रमणि मिश्रा आदि ने उनके पति राजमंगल सिंह को गाली देते हुये मारने के लिये दौड़ाया, वे जान बचाकर नदी की तरफ दौडे तब से उनका कोई पता नहीं है। दुबौलिया थाने में 8 नवम्बर 2019 को मुकदमा दर्ज किया गया। अभी तक उनके पति की लाश बरामद नहीं हुई है।
पत्र में रिंकी सिंह ने कहा है कि उनके पति को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने बिना तथ्यों को पता किये विपक्षियों के दबाव में चार्ज शीट लगाकर न्यायालय को भेज दिया है। रिंकी सिंह ने मांग किया है कि प्रकरण की नये सिरे से विवेचना हो जिससे उनके पति की हत्या मामले का सच सामने आये और दोषियों को दण्ड मिले।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन