ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वैश्य कसौधन महासभा की बैठक में उठे राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मुद्दे

अधिकारों के लिये एकजुटता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा की बैठक मंगलवार को रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कसौधन राजू गुप्ता की उपस्थिति और मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के संयोजन में आयोजित बैठक में कसौधन समाज की समस्याओं, राजनीतिक, सामाजिक दशा दिशा पर वृहद चिन्तन किया गया। इसी कड़ी में  कसौधन राजू गुप्ता का 50 वां जन्म दिन कसौधन समाज के लोगों ने भव्यता और संकल्पों के साथ मनाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में कसौधन समाज की मजबूती के लिए अब आवश्यक हो गया है कि गांव से लेकर लोकसभा तक सभी चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी हो। राजनीति में समाज की भागीदारी वर्तमान में शून्य है। ऐसे में कसौधन समाज के लोगो का एकजुट होना अत्यंत महत्वपूर्ण जिससे समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो सके।
बैठक में अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचन्द्र कसौधन, महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री मनोज कुमार कसौधन, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कसौधन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, उमाशंकर कसौधन,  देवी प्रसाद कसौधन, राष्ट्रीय विभाग प्रचारक बाबा नन्हेंदास, बैजनाथ कसौधन आदि ने कहा कि कसौधन समाज को चाहिए कि हम एक हैं का नारा बुलंद करें तथा समाज की उन्नति एवं प्रगति के लिए राजनैतिक कार्यो में रुचि लें। शिविर में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि शासनादेश के बावजूद गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महराजगंज, देवरिया समेत कई जिलों में कसौधन समाज के लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जायेगा।
मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों और उपस्थित   कसौधन समाज का स्वागत करते हुये कहा कि हमें मिल बैठकर समस्याओं का प्रभावी हल ढूढना होगा। संवाद से ही समस्याओं का समाधान संभव है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील कसौधन, वृजकिशोर कसौधन, नीरज कसौधन, विनोद कसौधन, सत्य प्रकाश सहित बस्ती, गोरखपुर, देवी पाटन  मण्डलों एवं आस पास के जनपदों के कसौधन समाज के लोग और पदाधिकारी शामिल रहे।