Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पत्नी ने किया पति के हत्या मामले में नये सिरे से विवेचना की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।
जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पाही माफी निवासिनी रिंकी सिंह पत्नी राजमंगल सिंह ने  अपने पति के रहस्यमयी हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर नये सिरे से विवेचना किये जाने की मांग किया है।
पत्र में रिंकी सिंह ने कहा है कि गत 2 नवम्बर 2019 को उनके पति राजमंगल सिंह ने अपने लड़के ओम सिंह से कहा कि  देखो टोटकहिया दादी जा रही है। इस पर अनिल मिश्र की मां ने  फोन करके अपने लड़के अनिल मिश्र और  कुछ और लोगोें को बुलाया। अनिल मिश्रा, रवि प्रकाश उर्फ बब्बू मिश्रा, चन्द्रमणि मिश्रा आदि ने उनके पति राजमंगल सिंह को गाली देते हुये मारने के लिये दौड़ाया, वे जान बचाकर नदी की तरफ दौडे तब से उनका कोई पता नहीं है। दुबौलिया थाने में 8 नवम्बर 2019 को मुकदमा दर्ज किया गया। अभी तक उनके पति की लाश बरामद नहीं हुई है।
पत्र में रिंकी सिंह ने कहा है कि उनके पति को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने बिना तथ्यों को पता किये विपक्षियों के दबाव में चार्ज शीट लगाकर न्यायालय को भेज दिया है। रिंकी सिंह ने मांग किया है कि प्रकरण की नये सिरे से विवेचना हो जिससे उनके पति की हत्या मामले का सच सामने आये और दोषियों को दण्ड मिले।