Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पद्मश्री अनूप जलोटा की नई ग़ज़ल “जब तुमने ग़ज़ल सुनाई” रेड रिबन से हुई रिलीज,

अपूर्वा खंडेलवाल के दिखे जलवे

रिर्पोट- राजेश कोरील 

कबीर बस्ती न्यूज,मुम्बई। 
बॉलीवुड के मशहूर ग़ज़ल सिंगर पद्मश्री अनूप जलोटा की नई ग़ज़ल रेड रिबन म्यूज़िक से रिलीज होकर लोकप्रिय हो रही है। मुम्बई में इस ग़ज़ल एलबम को लांच किया गया तो यहां इस ग़ज़ल अल्बम से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। ग़ज़ल का बेहतरीन पोस्टर और सीडी लांच किया गया।
इस खूबसूरत ग़ज़ल को संगीत से सजाया है खुद अनूप जलोटा ने जिसे अपनी आवाज़ से इसे अमर कर दिया है। इसके म्यूज़िक वीडियो में अनूप जलोटा के साथ अपूर्वा खण्डेलवाल नज़र आ रही हैं।
यहां मीडिया से बात करते हुए अनूप जलोटा ने बताया कि ग़ज़ल में सबसे बड़ा कमाल ग़ज़ल लिखने वाले राइटर का होता है। अगर ग़ज़ल के शब्द खूबसूरत लिखे गए हैं तो सुनने और देखने मे भी अच्छा लगता है। कमलेश सोनावाला ने इस ग़ज़ल को बड़ी सुंदरता से लिखा है। “जब तुमने ग़ज़ल सुनाई, धड़कन सी लौट आई, हम भी चौंक उठे , कि ये आवाज़ कहाँ से आई।”
अपूर्वा खण्डेलवाल के बारे में अनूप जलोटा ने बताया कि इसके म्यूज़िक वीडियो में अपूर्वा ने गजब काम किया है। वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अपूर्वा खण्डेलवाल ने बताया कि जब तुमने ग़ज़ल सुनाई एक बेहतरीन ग़ज़ल है और इसके वीडियो में अनूप जलोटा के साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रेड रिबन ने इसे रिलीज किया है।
रेड रिबन की एमडी लालित्य मुंशा भी यहां मौजूद थीं। उन्होंने खुशी जाहिर की कि हम ने अनूप जलोटा का ग़ज़ल अल्बम रिलीज किया जिसे बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है।
आपको बता दें कि “जब तुमने ग़ज़ल सुनाई” के म्यूज़िक डिज़ाइनर विवेक प्रकाश, डायरेक्टर रोहन गीत गुप्ता, डीओपी रोहन गीत गुप्ता व सफल तिवारी हैं।