ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा में कल्याण सिंह को किया नमन्,

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के संयोजन में रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि वे मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के अनन्य भक्त थे। उनके संकल्पों का ही फल है कि आज अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
बस्ती सदर विधानसभा प्रभारी  राजेन्द्र पाण्डेय ने कल्याण सिंह के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसे निष्ठावान नेता बाबूजी से प्रेरणा लेनी चाहिये।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में  नगर प्रभारी राम सिगांर ओझा  नगर महामंत्री डा०अरविन्द  चौधरी,  ओम प्रकाश ठाकुर,  जगदम्बा सिह, नागेन्द्र सिंह, जीवन चौधरी, कुलदीप अग्रहरि, सुभाष श्रीवास्तव, डब्लू, डब्बू श्रीवास्तव, शरद सिंह रावत, बंजरंग लाल गुप्ता, सभासद प्रभाकर मणि त्रिपाठी, प्रमोद कन्नोजिया, संध्या दिक्षित, संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, मोबीन अली खान, राजन ठाकुर, राना तिवारी, शिवम कुमार, प्रभात गौतम, जतिन गौड, पंकज चौधरी, संदीप कन्नौजिया, आशीष, शानू जायसवाल, आलोक शुक्ला, आदि शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर कल्याण सिंह को नमन् किया गया।