ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विद्युत उपभोक्ताओं से मनमानी, उगाही पर भड़के सदर विधायक

मुख्य अभियन्ता विद्युत से दोषियांे के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सदर विधायक दयाराम चौधरी ने मंगलवार को मुख्य अभियन्ता विद्युत मनोज कुमार अग्रवाल से मिलकर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का निर्देश दिया। विधायक ने अनेक मामलों का उदाहरण देते हुये कहा कि पूर्ण भुगतान किये कर दिये जाने के बावजूद उपभोक्ताओं से रिश्वत की मांग कर परेशान किया जाता है।
विधायक दयाराम चौधरी ने बडगोखास निवासी राजेन्द्र प्रसाद के मामले की मुख्य अभियन्ता विद्युत मनोज कुमार को जानकारी दिया। बताया कि बकाया भुगतान कर दिये जाने के बावजूद जेई और लाइन मैन द्वारा यह कहा जा रहा है कि अभी तुम्हारा बकाया है, नकद रूपया लेकर आओ तभी तुम्हारा काम होगा। विधायक दयाराम ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं से अवैध धन उगाही का सिलसिला बंद न हुआ तो वे मामलों से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराते हुये दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई  का आग्रह करेंगे। उपभोक्ताओं का उत्पीड़न, धन उगाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्य अभियन्ता विद्युत को दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता का आडियो भी सुनवाया गया। मुख्य अभियन्ता ने विधायक दयाराम चौधरी को आश्वस्त किया कि प्रकरण में जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किया जायेगा।
विधायक दयाराम चौधरी के साथ राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, राजन पाण्डेय, राजू आदि शामिल रहे।