सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकीलों से बनाया संवाद

सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन में सहयोग का आवाहन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अयूबउल्लाह खां एडवोकेट ने मंगलवार को अधिवक्ताओं से वार्ता करके सपा के उद्देश्य, लक्ष्य की जानकारी दिया। उन्होने कहा कि अधिवक्ता, शिक्षक समाज की नींव है और इस संकट काल में बिना सत्ता परिवर्तन के व्यवस्था परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे सपा के पक्ष में वातावरण सृजन और बूथ स्तर पर सहयोग करें जिससे भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल के मंसूबों को परास्त किया जा सके।
अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने उपाध्यक्ष अयूबउल्लाह खां को सांगठनिक स्थितियों की जानकारी दिया। बताया कि जनपद में अधिवक्ता सभा बूथ स्तर की तैयारियों की सघन समीक्षा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने में जुटी है। मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं, वे भाजपा के झूठ से तंग आ चुके हैं।
अधिवक्ताओं से वार्ता के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता वदीउज्जमा सिद्दीकी, मारूत कुमार शुक्ल, अनिल यादव, वीरेन्द्र यादव, राजकुमार सिंह, रवि यादव, शीवेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र यादव, श्रवण कुमार, गुलशन चौहान, अयाज अहमद आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी