उपभोक्ताओं तक पहुंचे शुद्ध उत्पाद-डा. वी.के. वर्मा

केक काटकर मनाया गया इण्डियन ऑयल कारपोरेशन का 62 वां स्थापना दिवस

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

बुधवार को इण्डियन ऑयल कारपोरेशन का 62 वां स्थापना दिवस बस्ती- गोरखपुर हाइवे पर स्थित सरस्वती फीलिंग सेण्टर पर उत्साह के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये पेट्रोल, डीजल के मानकों का मेजर द्वारा निरीक्षण कर उसका परीक्षण हुआ जो शत प्रतिशत खरा रहा।
मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में आवश्यक है कि उपभोक्ताओं को सही अनुपात में मानक के अनुरूप डीजल, पेट्रोल मिले। प्रायः आये दिन शिकायतें मिलती है ऐसे में सबको मिलकर प्रयास करना होगा कि लोगों का भरोसा कायम रहे। किसी भी क्षेत्र में विश्वास अर्जित करना सबसे बड़ी पंूजी है।
इण्डियन ऑयल कारपोरेशन के प्रबन्धक जयेश त्रिपाठी ने कहा कि सदैव कम्पनी का पहला लक्ष्य रहा है कि उपभोक्ता संतुष्ट रहें। इस कड़ी में कारपोरेशन की ओर से पेट्रोल पम्पों की जांच के साथ ही ‘प्योर भी, पूरा भी’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि उपभोक्ताओं को सही उत्पाद मिले इस दिशा में निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर सरस्वती फीलिंग सेण्टर के डीलर विजय गौतम ने अतिथियों और उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से प्रेम सागर, मनोज जायसवाल, शैलेन्द्र गौतम, प्रभात सिंह, मोहित सूरी, आशु आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर