Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिविर के माध्यम से दी गयी संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर। उ0प्र0।

मिशन शक्ति फेज 3.0 के अन्तर्गत महिलाओ से संबधित विभिन्न कल्याण कारी योजनाओ विषयक जागरूकता शिविर सदस्या राज्य महिला आयोग श्रीमती इन्द्रवास सिंह की उपस्थिति में रेस्ट हाउस, लोक निर्माण विभाग, जेल रोड, सिद्धार्थनगर में सम्पन्न हुआ।

उक्त शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत गोल्डेन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान, बाल सेवा योजना, सामूहिक विवाह, पेंशन तथा अन्य योजनाओ के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जनपद में लाभार्थियो को अधिक से अधिक पंजीकरण हो सके तथा प्रथम बार गर्भवती एवं धात्री माताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ मिल सके इस हेतु जनपद में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का शुभारंभ मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती इन्द्रवास सिंह जी द्वारा गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर किया गया।

सदस्या श्रीमती इन्द्रवास सिंह द्वारा उपस्थित समस्त लाभार्थियों को इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपने पोषण के लिए सभी को ध्यान देने को कहा तथा समस्त टीके लगवाने हेतु अपील किया गया, जिससे जच्चा बच्चा  सभी स्वस्थ रहे तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाली समस्त योजना का लाभ भी मिल सके। इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक वर्तिका द्वारा जनपद की अब तक की प्रगति के बारे में बताया गया कि अभी तक कुल 63530 लाभार्थियों के सापेक्ष 51151 (लगभग 80 प्रतिशत) लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है , जिसके सापेक्ष कुल 19 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपये का लाभ लाभार्थियों को मिल चुका है। प्रदीप भारती जिला कार्यक्रम सहायक द्वारा पूरे सप्ताह के लक्ष्य एवं गतिविधियों के बारे में बताया गया कि इस सप्ताह में पूरे जनपद का लक्ष्य कुल 9800 रखा गया है। प्रत्येक दिवस पर विभिन्न गतिविधिया भी की जानी है जैसे उद्घाटन के उपरांत ब्लॉक स्तर पर बैठक जागरूकता अभियान, अधिक से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण सहित सप्ताह के अंतिम दिवस पर विशेष योगदान एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं / कर्मचारियों एवं ब्लॉक को पुरस्कृत किया जाएगा।  इस अवसर पर सदस्या द्वारा आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर जी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला दिव्यांग जनसश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक, आयुष्मान भारत जिला सूचना तंत्र प्रबंधक प्रत्यूष दुबे, आकाश मिश्र जिला कार्यक्रम अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।