Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिली चाभी

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर। उ0प्र0।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 10 लाभार्थी एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 05 लाभार्थियों को चाभी वितरण कार्यक्रम में बर्चुअल प्रतिभाग किया गया। एन0आई0सी0 सिद्धार्थनगर में इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पी0डी0 सन्त कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जाहिदा खातून, अनारकली, उर्मिला, नैमुद्दीन, शेरअली, गुड़िया, आरती, पाना देवी, गीता, मीना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के साहेब, रोहित, तीरथ, राम सेवक तथा परमात्मा को आवास की चाभी दिया गया। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सन्त कुमार ने बताया कि आज चाभी वितरण कार्यक्रम जनपद के प्रत्येक विकास खण्डो पर आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी लाथार्थियों को बधाई दी।