ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मूक बधिर बच्चों के मुफ़्त ऑपरेशन हेतु कैम्प का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मूक बधिर बच्चों के मुफ़्त ऑपरेशन हेतु ज़िला अस्पताल में स्व0 डा0 एसएन मल्होत्रा फ़ाउंडेशन कानपुर और आर0बी0एस0के0 टीम बस्ती के सहयोग से कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में प्रत्येक ब्लॉक से आये 0 से 5 वर्ष तक के कुल 82 बच्चों की स्क्रीनिग किया गया, इसमें से 51 बच्चे ऑपरेशन के योग्य पाए गये है। कैम्प का उदघाटन डा0 सीके वर्मा, नोडल आर0बी0एस0के0 ने किया। कैम्प का संचालन करते हुए डा0 नीरज त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक बच्चे के सभी तरह की जाँच और ऑपरेशन मल्होत्रा फ़ाउंडेशन द्वारा मुफ़्त किया जाएगा। कैम्प का प्रबंधन और काउन्सलिंग मयंक प्रताप सिंह ने किया और बच्चों की कान की जाँच विनोद कुमार और रमाकान्त पाठक ने किया। कैम्प में प्रत्येक ब्लॉक के आर0बी0एस0के0 टीम के डाक्टर ने प्रतिभाग किया।