Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जब दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली है तो दुष्कर्म का मामला नहीं बनता: हाईकोर्ट 30 जून तक धारा 144 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू मण्डलायुक्त ने दिया सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश पत्रकार को मातृ शोक, पत्रकारों ने श्रद्वांजलि बस्ती गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिला आप प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री ने किया विकास खण्ड कार्यालय का भव्य उद्घाटन बाढ तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय स्टीयरिंग गु्रप की बैठक गौर व बभनान क्षेत्र मे मरीजों के लिए यमराज बने झोलाछाप, प्रशासन बना मूक दर्शक अवैध रूप से संचालित अमित डेण्टल क्लीनिक पर विभाग का छापा, दो दिन के भीतर मांगा जबाब तैयार करें माइक्रों लेबिल कार्ययोजना: मण्डलायुक्त

आपदा में आपके साथ है उ0प्र0 सरकार-योगी आदित्यनाथ

   –  योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति डुमरियागंज में बने बाढ़ राहत केन्द्र पर किया गया राहत सामग्री का वितरण

  • सीएम ने मीडिया प्रतिनिधियों से किया संवाद
  • तहसील इटवा और डुमरियागंज का किया हवाई निरीक्षण 
कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति, डुमरियागंज में बने बाढ़ राहत केन्द्र पर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया एवं मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती गोविन्द राजू एन0एस0, जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति, डुमरियागंज में बाढ़ प्रभावित लोगो से वार्ता किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ित लोगो से प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि सिद्धार्थनगर के सभी तहसील बाढ़ से प्रभावित है जिसमें तहसील डुमरियागंज एवं नौगढ़ अधिक प्रभावित है। सभी बाढ़ प्रभावित परिवारो को राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रशासन को निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा समय से सभी तैयारियां पूर्ण की किया गया। परन्तु 15 दिनो से लगातार हो रही बारिश तथा नेपाल में अधिक बारिश होने के कारण राप्ती का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 02 मीटर ऊपर बह रही है तथा जनपद की सभी नदियो का जल स्तर ऊपर है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। सभी परिवारो को पर्याप्त मात्रा में राशन/राहत सामग्री दी रही है। आपदा के समय सांप, बिच्छू या कुत्ता काटने पर एन्टीविनम तथा एन्टीरैवीज सभी जनपदो में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मैने तहसील इटवा और डुमरियागंज का हवाई निरीक्षण किया है। आपदा में सरकार आपके साथ है, सभी प्रकार की सहायता की जायेगी। सभी का जीवन बचाना सरकार की प्राथमिकता है। बाढ़ में जिसका मकान ध्वस्त हो गया है उसे जिला प्रशासन तत्काल 95 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करायेगा। इसके अलावा जिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है उसे मकान देने तथा जिनका घर नदी में कट गया है उन्हे आवासीय पट्टा के साथ मुख्यमंत्री आवास देने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। बाढ़ के दौरान पानी में डूबने से/हिसंक जानवर के काटने से यदि किसी की मृत्यु होती है तो उसे 04 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल देने का निर्देश दिया गया है। इस आपदा का सभी लोग मिलकर सामना करे। 05 सितम्बर से 12 सितम्बर 2021 तक स्वच्छता तथा सेनेटाइजेशन का अभियान चलेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में फसलो में जो नुकसान हुआ है उसका सर्वे कराकर उसकी क्षतिप्रर्ति धनराशि देने हेतु प्रशासन को निर्देश दिया गया है।
इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री   श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसान इन्टर कालेज, उसका बाजार में बाढ़ राहत केन्द्र में बाढ़ प्रभावित परिवारो को राहत सामग्री दिया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ मा0 मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिशु कल्याण उ0प्र0 सरकार श्री जय प्रताप सिंह, मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ श्री अमर सिंह चैधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री गोविन्द माधव, मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ओजस्वी राज उपस्थित थे।
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसान इन्टर कालेज उसका बाजार में बाढ़ प्रभावित लोगो से वार्ता किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ित लोगो से प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। किसान इन्टर कालेज उसका बाजार में चैबाहे, फुलवरिया, रेहरा, चोरवल, देवलहवा ग्रान्ट के 103 लाभार्थियो को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा राहत सामग्री दिया गया। इसके साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मीडिया से संवाद भी किया गया।