ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कोरोना काल में अधिवक्ताओं की घोर उपेक्षा हुई- हेमलता

सपा अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव हेमलता पाण्डेय का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव हेमलता पाण्डेय ने शुक्रवार को अधिवक्ताओं से संवाद बनाते हुये कहा कि भाजपा की सरकार में      अधिवकता हितों की घोर उपेक्षा हो रही है। सबको न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता इस सरकार में हाशिये पर है। कहा कि सपा की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं को हर स्तर पर सम्मान, अवसर उपलब्ध कराया जायेगा।
कहा कि कोरोना संकट काल में अनेक अधिवक्ताओं ने घोर आर्थिक संकट का सामना किया, अनेक अधिवक्ता काल के गाल में समा गये किन्तु भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं किया। पिछले दो वर्षो से अधिवक्ता समाज घोर संकटों का सामना कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया और अवसर मिला तो अधिवक्ताओं को शासन स्तर पर निःशुल्क बीमा कराया जायेगा।
सम्पर्क के दौरान अधिवक्ता रूचि त्रिपाठी, रहमतुल्ला आदि ने हेमलता पाण्डेय का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सिविल बार के अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ राम कृष्ण पाठक, अमरेश दूबे, देव व्रत उपाध्याय, अशोक नायक, आलोक मिश्रा, अजय गौड़, विजय चौधरी, प्रवीण त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, पवन पाण्डेय आदि शामिल रहे।