ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

 शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गये 75 शिक्षक

राजकीय कन्या इण्टर कालेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया भव्य आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि जनपद के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव पंचायती राज विभाग के शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, उप शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव, प्राधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष रामनरेश सिंह मंजुल, जीआईसी के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, डॉ0 योगेश शुक्ल, डॉ0 अनिल श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मान समारोह कार्यक्रम भव्य रूप में मनाया गया।
सदर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार इस तरह का शिक्षक सम्मान समारोह हर जनपद में कराया जा रहा है। नई शिक्षा नीति से योग्य लोगों का चयन हुआ है और अच्छे शिक्षक ही समाज को दिशा देंगे।
इस अवसर पर विशेष सचिव पंचायती राज विभाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक का जीवन बहते हुए शुद्ध जल की तरह है, जो समाज व छात्र की जीवन को शोधित करता है। शिक्षक बालक में छुपी हुयी सम्भावनाओं को निखारता है।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने समाज में सर्वाधिक सम्मान शिक्षक का है। शिक्षक बन्धुओं से अपेक्षा है कि वह अपनी गरिमा सदैव बनाये रखें, जिससे समाज में सदैव उच्च स्थान प्राप्त रहें। आज का दिवस यह संकल्प लेने का है कि हम अपनी वैज्ञानिक सोच से नयी गुणवत्तापरक शिक्षा से समाज को अभिसिन्चित करेंगे।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता है और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देता है। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित 75 शिक्षको को सम्मानित किया गया। डॉ0 अनिल श्रीवास्तव, डॉ0 योगेश शुक्ला, डॉ0 सत्य नारायण पाण्डेय, मानवी सिंह, विवेकमणि त्रिपाठी, नीलम सिंह, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, डॉ0 अरविन्द्र कुमार मिश्र, वैजनाथ मिश्र सहित अन्य शिक्षको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकीय कन्या इण्टर कालेज की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।