ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

संसार में गुरू सर्वश्रेष्ठ- संजय चौधरी

शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुये गुरूजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को शिवहर्ष पी.जी. कालेज के सभागार में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य  अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि संसार में गुरू सर्वश्रेष्ठ हैं, उनके ज्ञान से ही देश निरन्तर विकसित हो रहा है। कहा कि जब पूरी दुनियां कोरोना से कराह रही थी गुरूजनों ने अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया। अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रामदल पाण्डेय ने शिक्षक दिवस की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप जिलाधिकारी हर्रैया नीरज प्रसाद पटेल ने कहा कि गुरू हमें अंधकार से प्रकाश की ओर लेकर जाते हैं।
इस अवसर पर डॉ. गोपाल जी कुशवाहा, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. शिवेन्द्र मोहन पाण्डेय, डॉ. सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ. हनुमान चौधरी, डॉ. सपना रानी, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. त्रिलोकीनाथ, डॉ. विजय शुक्ल, डॉ. विशाल प्रकाश को अंग वस्त्र, प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. रघुवंशमणि त्रिपाठी ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश चौधरी ‘विक्की’  रजनीश चौधरी, सलमान खान, सचिन सिंह, अमरदीप, मोहर चौधरी, राजवीर सिंह लोधी के साथ ही अनेक शिक्षक एवं विभिन्न वर्गो के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने दी है।