ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

रंग लायी विधायक संजय की पहल, खुल गये चर्च कम्पाउन्ड दूकानों के ताले

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

चर्च कम्पाउन्ड के निकट की दूकानों का ताला मंगलवार को प्रशासन ने खोल दिया। इससे व्यापारियों में प्रसन्नता का माहौल है। गत 28 फरवरी को तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर उक्त दूकानों को सील कर दिया गया था और अनेक दूकानें जे.सीबी. लगाकर ध्वस्त करा दी गई थी। व्यापारियों ने दूकान का ताला खोलने के लिये शास्त्री चौक पर महीनों संघर्ष किया। भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दूकानों का ताला खोलवाने का आग्रह किया था।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने 6 माह बाद दूकानों का ताला खोले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि देर से ही सही लोगों को न्याय मिला। अब दूकानों के खुल जाने से कई परिवारों की जीविका पुनः शुरू होगी। इस निर्णय के लिये उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संवेदनशील जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि कोरोना संकट काल में दूकानों के सील हो जाने से व्यापारियों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा।