युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर युवा भारत का निर्माण करेंगे खेल विभाग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

नेहरू युवा केन्द्र, खेल विभाग तथा युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल जिले में युवाओं को विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करके समन्वित रूप से युवा भारत का निर्माण करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने तीनों विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत युवाओं का कौशल मानचित्रण एवं हैण्डहोल्डिंग तथा युवा नेतृत्व हेतु फिट इण्डिया आन्दोलन का एक साथ संचालन करें।
उन्होने निर्देश दिया है कि वर्ष 2021-22 में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का कलेण्डर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जारी किया जायेंगा। इसकी सूचना सभी संबंधित विभागों को दी जायेंगी। विभाग अपने स्तर से कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करेंगी। इसमें मुख्य रूप से युवाओं का उन्मुखीकरण, प्रारम्भिक व्यवसायिक शिक्षा एंव कौशल विकास प्रशिक्षण, बैंक मित्रों का कैडर निर्माण, कैरियर मेला, कोविड-19, आपदा संकट के लिए कुशल टीम की स्थापना, खेल-कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, जल जागरण अभियान, देश भक्ति व राष्ट्र निर्माण आदि कार्यक्रम शामिल है।
बैठक का संचालन नेहरू युवा केन्द्र की अधिकारी रीना केसरीया ने किया। इसमें लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, लीड बैंक के उप प्रबन्धक एके आनन्द, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी इन्द्रजीत मौर्य, सचिव रेडक्रास सोसायटी कुलविन्दर सिंह, सचिव प्रीती महिला एवं बाल विकास सेवा संस्थान बृजेश कुमार शुक्ल, दिपेन्द्र प्रताप यादव, टी0ओ0टी0 दिवाकर चौधरी, कौशल विकास मिशन के चन्द्रवीर सिंह, विशाल  पाण्डेय, धन्नजय सिंह, अरूण सिंह, बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन