ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में निशाने पर रही कांग्रेस, सपा, बसपा

भाजपा को सभी वर्गो का समर्थन- विनोद पाण्डेय

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के अपने मूल मंत्र को लेकर आगे बढ रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा पर निशाना साधते हुये विनोद पाण्डेय ने कहा कि इन तीन दलों की सरकारों ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार कर दिया। प्रदेश के किसान, नौजवान और समाज के सभी वर्गो के लोग इस बात को बेहतर समझते हैं कि उनका हित कहां सुरक्षित है।
विशिष्ट अतिथि डा. आर.पी. सिंह ने कहा भाजपा ने राजनीति की सोच बदल दिया है, हम सेवा के द्वारा विश्वास अर्जित करना चाहते हैं। कोरोना संकट के कठिन समय में भी उत्तर प्रदेश  लगातार विकास की ओर है। मतदाताओं का भाजपा में अड़िग विश्वास है। हर मोर्चे पर भाजपा जनहित के सवाल पर खरा उतरी।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि मुण्डेरवा की वर्षो से बंद चीनी मिल शुरू हुई, अनेक अनेक आई.टी.आई. खोले जा रहे हैं, स्कूलों का जीर्णोद्धार हुआ भाजपा अपने स्पष्ट नीतियों के बूते पुनः मजबूत सरकार बनायेगी इसमें संदेह नहीं है।
अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी ने अनेक उद्धरण देते हुये कहा कि भाजपा ने सेवा के माध्यम से जन मानस का विश्वास जीता है। विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग बेहतर जानते हैं कि उनका हित कहां सुरक्षित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में जुट गये हैं, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सत्यापन कर रहे है, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं और उनके बूते पुनः भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
प्रबुद्ध सम्मेलन का संचालन वैभव पाण्डेय ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अरविन्द श्रीवास्तव, प्रेम सागर तिवारी, दयाशंकर मिश्र, रूपम मिश्रा, अजय सिंह गौतम, अशोक कुमार गुप्ता,  अनूप खरे, विनोद शुक्ल, रामचरन चौधरी, अभिषेक कुमार, राजकुमार शुक्ल, दिलीप भट्ट, अजय कुमार श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र जायसवाल, सतीश सोनकर, जया श्रीवास्तव, विनीता चौधरी, आलोक शुक्ल, दिव्या श्रीवास्तव, अर्चना, सचिन शुक्ल, संजय द्विवेदी, कुलदीप सिंह, गिरजेश चौधरी, जॉन पाण्डेय, ब्रम्हानन्द शुक्ल, अश्विनी पाण्डेय, पं. सरोज मिश्र, आलम चौधरी, सुनील गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, लवकुश चौबे, ओम प्रकाश मिश्र, उमेश तिवारी, अरूण भारती, मनीष चौबे, अजय पाल के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।