Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में दिया संदेश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को गोटवा कस्बे  में ग्राम प्रधान शिव श्याम, राधेश्याम और घनश्याम के संयोजन में मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नारायण साकार हरि परमात्मा का भजन कीर्तन के साथ ही सुभाष और बनवारी लाल ने भक्तों को बताया कि नारायण को आडम्बर प्रिय नही है, वे भक्तों से शुद्ध समर्पित प्रेम चाहते हैं। जो भी दुःखी व्यक्ति सच्चे मन से उनकी आराधना, पूजा करता है नारायण साकार हरि परमात्मा उन्हें सद्मार्ग देकर मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।
पाण्डाल में प्रार्थना के साथ भजन कीर्तन हुआ। भक्तगण ‘ किस काम का लाखों का रूपया जो आप कमाओगे, किस काम का ऊंचा महल जो आप बनाओंगे, खून का गारा बना है ईट की जिसमें हड्डिया, चंद सांसो पर खड़ा है ये ख्याले आसमां, मौत की कमजोर आंधी जो इससे टकरायेगी, खाक में मिल जायेगी’ पर सोचने को विवश हुये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  गणेश चौधरी, कन्हैया यादव, सूर्यराम, वंश बहादुर, बुधई, रामसुन्दर के साथ ही अनेक क्षेत्रीय नागरिक, भक्तगण उपस्थित रहे।