ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मण्डलायुक्त नें दिया स्वीकृत सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस. नें भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये स्वीकृत सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण की परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई के लिये बेहतर सुविधा प्राप्त होती है तथा आस-पास के खेतों में नमी भी बनी रहती है। जिससे खाद्यान उत्पादन अच्छा होता है। बैठक का संचालन करते हुये उप निदेशक, भूमि संरक्षण अविनाश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा योजना में वर्ष 2021-22 में बस्ती मण्डल में कुल 50 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमे से 29 परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इससे 15331 मानव दिवस सृजित हुये हैं। वर्तमान में जल भराव के कारण कार्य बाधित है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत गरीब रोजगार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें मत्स्य पालन, सिंघाड़ा/जलीय खेती एवं माइक्रो इरीगेशन के लिये मण्डल में कुल 75 लघु/मध्यम खेत/तालाब का चयन किया गया है। कुल 15 तालाबों पर कार्य कराया गया है। जल भराव समाप्त होने पर अन्य तालाबों पर कार्य शुरू कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि एन.एम.एस.ए. योजना के अन्तर्गत आर.ए.डी. मद में अब तक चार क्लस्टर का कार्य स्वीकृत हुआ है। जिस पर कार्य कराया जा रहा है। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि अनिल कुमार तिवारी, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, उप निदेशक मृदा परीक्षण राम बचन राम, भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती उपस्थित रहे।