ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

टीचर की प्रताडना से कक्षा 9 की छात्रा सौम्या ने दे दी जान

मामला प्रेक्सिस विद्यापीठ शिवा कालोनी का

तहरीर मिली तो दर्ज होगा मुकदमा- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आखिर वजह क्या हुई कि कक्षा 9 की छात्रा सौम्या को स्कूल की छत से कूद कर आत्महत्या करना पडा ? यह अपने आप मे बडा सवाल है। जिसका जबाब किसी के पास नही है। सौम्या के मौत के राज का खुलाशा तो तब हो पायेगा जब घटनाक्रम की गहनता और निश्पक्षता से जांच हो। समूचे घटनाक्रम मे प्रेक्सिस विद्यापीठ के उस अध्यापक का अहम् रोल है जिसके डांटने से ब्यथित होकर सौम्या को मौत को गले लगाना पडा। पुलिस और प्रशासन भी सौम्या के मौत को हल्के मे लिया है और घटना को दबाने का जोर आजमाइश चल रहा है।
घटना प्रेक्सिस विद्यापीठ शिवा कॉलोनी मे बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे की है। जब कक्षा 9 की छात्रा सौम्या स्कूल की छत से कूद गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है फिलहाल परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताया।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे पत्रकारों को धमकाते हुए कर्मचारी विवेक कुमार ने स्कूल का फोटो लेने से मना कर दिया और पत्रकार से कहा कि हमारे प्रबंधक की पहुंच बहुत ऊपर तक है आपको जो भी फोटो खींचना है खींच लीजिए कुछ नहीं होगा। यहां विद्यालय प्रबन्धन की दबंगई के चर्चे आम है।
छात्रा सौम्या मूलतः आजमगढ जिले की निवासी है। उसके पिता रमेश कुमार निशाद शहर के किरन सर्जिकल पर पिछले कई वर्शों से नौकरी करते हैं।
इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र ने बताया कि छात्रा के परिजनों के तरफ से अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।