एडीएम ने किया किसानों से कृषि अपशिष्ट को न जलाने की अपील

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने जनपद के किसान भाईयों से अपील किया है कि धान फसल कटाई के उपरान्त फसल अवशेष/पराली/अन्य कृषि अपशिष्ट को न जलायें तथा फसल कटाई के उपरान्त फसल अवशेष/पराली को खेत में मिलाकर बायो-डिकम्पोजर का प्रयोग कर, खेत में ही सड़ाकर खाद बना लें। इसके प्रयोग से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी एंव मिट्टी की जल धारण क्षमता बढे़गी।

उन्होने बताया कि फसल अवशेष/पराली/अन्य कृषि अपशिष्ट जलाने से मृदा की उत्पादन क्षमता एवं उर्वरता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, लाभकारी सूक्ष्म जीव अधिक तापमान के कारण नष्ट हो जाते है, मृदा में जैव पदार्थ की कमी हो जाती है तथा मृदा में जैव पदार्थ की कमी के कारण पौधों के विकास एवं वृद्धि के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता कम हो जाती है। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषित होता है, जिससे अत्यन्त गम्भीर बीमारियॉ होती है।
उन्होने कहा कि जिन किसान भाई के द्वारा फसल अवशेष/पराली/अन्य कृषि अपशिष्ट को जलाया जाता है, तो संबंधित कृषक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन