Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अत्यन्त प्रेरणादायक होगी 17 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला

अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला के कलाकारों द्वारा किया जायेगा मंचन-सुबाष शुक्ल

 

कबीर बस्तीन्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सनातन धर्म संस्था की ओर से जीआईसी मैदान में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला अत्यन्त प्रेरणादायक होगी। आयोजन समिति ने रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता कर इससे जुड़ी जानकारियां दी। सुबाष शुक्ल ने कहा अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला के कलाकारों द्वारा इसका मंचन किया जायेगा जो वर्षों से ऐसे संस्कारों में पले बढ़े हैं कि उनका अभिनय पात्रों को मंच पर जीवंत कर देता हैं।

आयोजन को सफल और भव्यता सनातन धर्म संस्था और आयोजन समिति का सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस बात के लिये सख्त मना किया गया कि वे ऐसे किसी व्यक्ति से सहयोग कदापि नही लेंगे जो अनैतिक तरीके सं धन संग्रह करते हैं। उन्होने कहा आयोजन का उद्देश्य है कि आम जनमानस में संस्कारों का प्रवाह निरन्तर जारी रहे। भारत की मिट्टी और वातावरण में जो संस्कार रचे बसे है वही हमे वैश्वक स्तर पर सम्मान दिलाते हैं। रामलीला के माध्यम से उन्हे और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जायेगा। समाजसेवी अखिलेश दूबे, कर्नल के सी मिश्र, अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, बृजेश सिंह मुन्ना, हरि प्रसाद पांडेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।