ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शिविर लगाकर बंधों पर रह रहे बाढ पीड़ितों का हुआ इलाज

गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म- डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. वी.के. वर्मा की पहल पर सोमवार को बाढ से प्रभावित  बंधों पर रह रहे लगभग 350 लोगों में मास्क वितरण, स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंदों को दवा वितरण, पौष्टिक भोजन, बिस्किट एवं पेयजल का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर  विकासखंड परसुरामपुर के कुसमौर डीह में कई परिवार बंधों पर रहने को विवश है। डा. वी.के. वर्मा ने बाढ पीड़ितों के दुःखों को साझा करते हुये कहा कि गरीबों की मदद से बडा कोई धर्म नहीं है। कहा कि जितना संभव होगा पीड़ितों की मदद जन सहयोग से कराया जायेगा।
विकासखंड परसुराम पुर के कुसमौर डीह में आपदा प्रबंध प्राधिकरण, राजस्व टीम एवं पटेल एस एम एस हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा द्वारा आयोजित  आपदा राहत एवं जागरूकता शिविर में अनेक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया गया।
उपस्थित युवाओं के बीच आपदा विशेषज्ञ  रंजीत रंजन एवं राजस्व राजस्व टीम द्वारा बाढ़ एवं महामारी में क्या करें क्या ना करें की विस्तृत जानकारी देते हुए  मुख्यमंत्री द्वारा घोषित आपदा अहेतुक सहायता के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्जुन यादव, जगदम्बा यादव, राम सुरेश वर्मा, संजय कुमार वर्मा,   मणियादव  यादव, कृष्ण कुमार यादव, राम नारायण यादव, छठी निषाद, केसरी नंदन यादव, सुरेंद्र निषाद, गंगाराम, विकास यादव,  राधेश्याम यादव, प्रधान प्रतिनिधि रामबरन प्रजापति लेखपाल कौशल किशोर पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
मेडिकल कैम्प में  डॉ राजेश चौधरी सोहन लाल वर्मा उमेश शर्मा प्रवीण चौधरी प्रवीण चौधरी विनय मौर्य पूजा यादव, तनवी वर्मा, रोशनी साहनी आदि ने योगदान दिया।