ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

35 लाख रूपये के चेक बाउन्स मामले में वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय के विरूद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

35 लाख 89 हजार 388 रूपये का चेक बाउन्स होने के मामले में न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम  12 ने वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय निदेशक एम.वी. ओमनी प्रोजेक्टस एवं मथुरा प्रसाद पाण्डेय प्रबन्ध निदेशक को न्यायालय में तलब करने के साथ ही गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

इस सम्बन्ध में मेसर्स भारत इन्टर प्राइजेज के प्रोपराइटर प्रभाकर ने बताया कि उनकी कम्पनी ने एम.वी. ओमनी प्रोजेक्टस को गिट्टी और स्टोन डस्ट की आपूर्ति किया था। इसके एवज में कुल 7 चेक दिये गये जो बैंक से बाउन्स हो गये। चेक बाउन्स होने के बाद जब एम.वी. ओमनी प्रोजेक्टस  से वार्ता की गई तो कोई सन्तोषजनक जबाब नहीं मिला। इसके बाद मेसर्स भारत इन्टर प्राइजेज के प्रोपराइटर प्रभाकर ने न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम  12 में परिवाद दाखिल किया। पिछले दो वर्षो से लगातार तारीख पड़ती रही किन्तु  वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय एवं मथुरा पाण्डेय अदालत में हाजिर नहीं हुये। अंततः न्यायालय ने 27 सितम्बर को दोनों के विरूद्ध तलब करने के साथ ही गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इन्हें न्यायालय के समक्ष 12 अक्टूबर को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।