ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 163 मरीजों का उपचार

रोटरी क्लब ग्रेटर के निःशुल्क क्लीनिक का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष्य में  जेडी मेडिकल हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर,दवा वितरण एवं स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जेडी मेडिकल हॉस्पिटल जिगना चौराहा शुगर मिल रोड पर किया गया। शिविर में 163 मरीजो का  निःशुल्क इलाज हुआ ।
इसी कड़ी में मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार हुसैन  ने  प्रत्येक शनिवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा उक्त अस्पताल पर निःशुल्क चिकित्सा क्लिनिक का उद्घाटन किया ।
रोटरी क्लब ग्रेटर अध्यक्ष एल के पाण्डेय, रोटेरियन डा. वी.क.े वर्मा, सचिव मुनुरुद्दीन अहमद,डा. वीके गुप्ता, टीएस श्रीवास्तव, वामिक मिराज आदि ने शिविर के संचालन में योगदान दिया। डा. वी.क.े वर्मा ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर गरीबों के लिये बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
निःशुल्क चिकित्सा  शिविर में आये मानसिक रोग से ग्रसित मरीज शिवांगी,  डा. ए.के. दुबे द्वारा जांच उपचार के उपरांत लखनऊ लोहिया अस्पताल में राटरी  क्लब बस्ती ग्रेटर के सहयोग से उपचार कराये जाने की व्यवस्था की गई।
मरीजो के जांच एवं उपचार में  ेहड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एस मिश्र, मानसिक रोग विशेषज्ञ ए.के. दुबे,डॉ वी.क.े वर्मा  डा. वी.के. गुप्ता आदि ने योगदान दिया। एस एन चौरसिया, डा. वीके गुप्ता, राकेश अग्रहरि, रमजान अली,विकास कुमार आदि ने रक्तदान किया ।  शिविर में स्टाफ नर्स मोनिका चौहान, अमन यादव, जूही, नेहा, सर्वेश मिश्रा, घनश्याम यादव, सचिदानंद चौरसिया आदि  ने सहयोग किया।