ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

किसानों की हत्या के विरोध में लोहिया वाहिनी ने फूंका सरकार का पुतला

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

लखीमपुर में किसानों की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. जावेद के नेतृत्व में लोहिया वाहिनी एवं सपा युवा संगठन के  पदाधिकारियों, ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुये सोमवार को कटरा पुलिस चौकी के निकट प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। मांग किया कि लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र त्याग पत्र दें और मृत किसानों के परिजनों को 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता के साथ ही एक -एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय। लोहिया वाहिनी पदाधिकारियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लिये जाने की निन्दा करते हुये कहा कि वे लखीमपुर जा रहे थे, उन्हें रोका जाना लोकतंत्र के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसानों की हत्या मामले में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से  युवजन सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव आमिश खान, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव सलमान अहमद, इरशाद खान सलमान, रजनीश यादव, भोला पाण्डेय, सुशील यादव, जहीर अहमद, विशाल पाण्डेय, विकास यादव, पिन्टू, रामवृक्ष यादव, प्रशान्त यादव, अवधेश, आशुतोष चौधरी, आलिश खान आदि  पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।