ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अग्रिम आदेशो तक नही होगा सफाई कर्मचारी, सफाई नायक तथा सफाई निरीक्षक का वेतन का भुगतान

ईओ नगर पालिका को डीएम ने दिए सख्त आदेश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने डारीडीहा स्थित मा0 कांशीराम आवासीय योजना संबंधित सफाई कर्मचारी, सफाई नायक तथा सफाई निरीक्षक का वेतन अग्रिम आदेशो तक रोकने का आदेश दिया है। उन्होने ईओ नगर पालिका बस्ती को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के भीतर कालोनी में सफाई कराते हुए तथा पायी गयी कमियों को दूर करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट संचित मोहन तिवारी द्वारा आवासीय कालोनी का निरीक्षण किया गया। यहॉ कालोनी में नाली में शिल्ट एवं पालिथीन जमा होने के कारण सड़क पर पानी भरा है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने के कारण भारी दुर्गन्ध है। उन्होने कालोनी में सफाई के बाद एन्टीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण में पाया गया है कि कालोनी में स्थापित 42 इण्डिया मार्क टू हैण्ड पम्प में से अधिकांश खराब है। वाटर सप्लाई के पाइप में बीच-बीच में छेद है। इसे ठीक कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। कालोनी वासियों ने बताया कि सीवर टैंक की सफाई पूर्व में नही हुयी है। इसके सफाई की भी आवश्यकता है। कालोनी के दीवारों पर पीपल और बरगद के पेड़ उग आये है। इसके सफाई के लिए भी निर्देशित किया गया है।
कालोनी के अन्दर पराग डेयरी के सामने लोहे का बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कभी भी गिरने की संम्भावना है। कालोनी के अन्दर पोल पर लगी लाइट जगह-जगह टूट गयी है, इसे ठीक कराने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया है।