ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का विस्तार, शत्रुघ्न उपाध्यक्ष, देवी दयाल संगठन मंत्री बने

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मालवीय रोड स्थित मुख्य कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पं. राधेश्याम पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं ब्राह्मण समाज के समस्याओं पर विचार के साथ ही सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार  किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण महासभा समाज की मुखर आवाज बने इसके लिये संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है। कहा कि सबल संगठन और इच्छा शक्ति से कुछ भी असंभव नही है।
यह जानकारी देते हुये जिला महामंत्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘लल्लू’ ने  बताया कि शत्रुघ्न मिश्र, श्रीकेश पाण्डेय, राजन पाण्डेय, अरूण शुक्ल   उपाध्यक्ष, राजेश्वर तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवी दयाल पाण्डेय संगठन मंत्री, कोल्हा पाण्डेय मंत्री, बन्टी मिश्र नगर अध्यक्ष घोषित किये गये।
बैठक में मुख्य रूप से शम्भूनाथ मिश्र, डा. वीरेन्द्र तिवारी के साथ ही ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।