जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबन्धन जागरूकता गोष्ठी सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबन्धन जागरूक करने हेतु जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबन्धन गोष्ठी के अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि धान की कटाई से पूर्व कम्बाइन होर्बेस्टर यंत्रों का क्रय कर ले। विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण वाहनो के प्रयोग की अपेक्षा अधिक होता है। इसलिए पराली न जलाये। पराली को इकट्ठा कर पशुओं के चारा हेतु प्रयोग करे अथवा कृषि यंत्रों के माध्यम से पराली का प्रबन्धन करे। बाढ़ के दौरान फसलो में हुए क्षतिपूर्ति हेतु लेखपाल द्वारा सर्वे किया जा रहा है। 33 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर मानक के अनुसार मुआबजा दिया जायेगा। लेखपाल से सम्पर्क कर सर्वे करा ले किसी का भी छूटने न पाये। जनपद में धान क्रय केन्द्र स्थापित हो गये है। किसान जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से अपना रजिस्टेªशन करा ले बिना रजिस्टेªेशन के धान क्रय नही किया जायेगा।
उपकृषि निदेशक लाल बहादुर यादव ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है जिससे पैदावार भी कम हो जाता है। वेस्ट डीकम्पोजर का प्रयोग करके पराली को खाद के रूप में तैयार कर फसलो में प्रयोग किया जा सकता है। पराली जलाने से पर्यावरण अधिक प्रदूषित होता है। कृषि वैज्ञानिक डा0 एस0के0मिश्रा द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में विस्तृत रूप से किसानो को जानकारी दिया गया। इसके पश्चात किसानो को वीडियो के माध्यम से फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में रोटावेटर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रीवर सेबुल एम्बीप्लाउ आदि दिखाया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, तथा दूर-दराज से आये किसान उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन