ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अधिकारों को हासिल करने के लिये एकजुट हो कायस्थ समाज-रतन श्रीवास्तव

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश सचिव बने डॉ. सौरभ सिन्हा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में  प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने डॉ. सौरभ सिन्हा को महासभा के प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा। उन्होेने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक मोर्चे पर सक्रिय भागीदारी के लिये कायस्थ समाज को एकजुट होना होगा तभी वे अपने अधिकार हासिल कर सकेंगे। बेरोजगारी का सर्वाधिक दुष्प्रभाव कायस्थ समाज को ही भोगना पड़ रहा है। ऐसे में कायस्थ समाज को राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। डॉ. सौरभ सिन्हा ने कहा कि जो दायित्व सौंपा गया है उसका निष्ठा के साथ पालन किया जायेगा।
डॉ. सौरभ सिन्हा को महासभा का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर अजय कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेन्द श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, श्रुति श्रीवास्तवा, अनुपमा श्रीवास्तवा, प्रीती श्रीवास्तवा, सीमा खरे, दुर्गेश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, सी.पी. श्रीवास्तव, राजेश कुमार, नीतेश श्रीवास्तव, आशीष, आलोक, प्रेमचन्द्र श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।