ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कुर्मी महासभा ने किया गृह राज्य मंत्री आशीष को बर्खास्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने लखीमपुरखीरी प्रकरण को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर राज्यपाल को 4 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि तिकुनिया, लखीमपुर खीरी में किसानों की हुई बर्बर हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त कर  मामले की सीबीआई से जांच कराया जाय।  मृतक के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए तथा एक एक सदस्यों को सरकारी नौकरी  प्रदान किया जाए। घायलों को पांच-पांच लाख रुपए प्रदान किया जाए। यदि  मांगे पूरी नहीं हुई तो महासभा किसान संगठनों के साथ सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इसके साथ ही उ.प्र.  विधान सभा चुनाव में भारतीय कुर्मी महासभा पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का पुरजोर विरोध करेगी।
ज्ञापन सौंपने वालोें में आर.के. सिंह पटेल, प्रान्तीय संगठन सचिव  अशोक कुमार वर्मा, मनीष चौधरी, अशोक कुमार, प्रवीण चौधरी, शीतला, राधेश्याम चौधरी, कृष्ण चन्द्र चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी आदि शामिल रहे।