ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम में बेटियों का बढाया हौसला

विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण’

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बुधवार को बस्ती सदर के कंपोजिट विद्यालय रामपुर देवरिया में  निर्मित नवीन भव्य मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ अनावरण’ सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ शशि पाण्डेय सहायक आयुक्त खाद्य एवं रसद बस्ती मंडल ने कहा कि बेटियों को आत्म निर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने के साथ ही सुरक्षा, आत्मरक्षा के गुण सीखने होंगे। मिशन शक्ति का उद्देश्य ही है कि बेटियां प्रत्येक दृष्टि से सबल हों।
राज्यपाल पुरस्कृत  विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पलता पाण्डेय  ने  मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये बताया कि छात्र-छात्राओं के बीच प्रायः जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम चलाये जाते हैं।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं मुस्कान खातून, अल्फिया, सानिया सादिया ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में एक भव्य विद्या मंदिर जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई का अनावरण मुख्य अतिथि डॉ शशि पाण्डेय ने किया।  कहा शरीर की खुराक के साथ-साथ दिमाग की खुराक नितांत आवश्यक है और यह विद्यालय कान्वेंट स्कूल की परंपरा को तोड़ रहा है । यहां के समर्पित अध्यापक साहित्य संगीत कला विज्ञान प्रत्येक क्षेत्र में  पारंगत हो रहे हैं । विद्यालय की छात्र संख्या 500 से अधिक है जो अध्यापकों की सफलता को स्वयं व्यक्त करती है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्प लता पाण्डेय ने काव्य पाठ किया और मिशन शक्ति के कार्यक्रम में मंदिर की स्थापना कर मां सरस्वती का साक्षात शक्ति स्वरूपा का आवाहन किया।  एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा प्रार्थनाएं तभी स्वीकार की जाती है जब साहस के साथ काम किया जाता है । इस विद्यालय में सदैव से सृजन का कार्य किया जाता है । एआरपी अनिल कुमार पाण्डेय ने  कहा विद्यालय में स्थापित मंदिर बच्चों में संस्कृति का विकास करेगा और पढ़ाई में ध्यान लाने की ताकत को बढ़ाएगा ।
इस अवसर पर नेहा पाण्डेय ,सहायक अध्यापिका प्रेमलता यादव, गीता वर्मा, अपर्णा, सौरभ,  सुनीता मिश्रा, अनुदेशक शाहनवाज अंसारी जितेंद्र कुमार शिक्षामित्र रेखा पाण्डेय , शबनम खान सुमन रानी अनुचर दुर्गा उपाध्याय उपस्थित रहे । आभार ज्ञापन करते हुये प्रधानाध्यापिका पुष्प लता पाण्डेय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।