ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर फूंका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री का पुतला

पुलिस के पहरे में रहे भाकियू पदाधिकारी

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी  के बर्खास्तगी, तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों ने जनपद के अनेक स्थानों पर प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला फंूककर विरोध प्रदर्शन किया। मांग किया कि तीनों काले कृषि कानून को वापस करने, एमएसपी पर कानून बनाये जाने के साथ ही केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लखीमपुर किसान हत्याकाण्ड मामले में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दोषियों को कड़ी सजा दिलायी जाय। भारतीय किसान के प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल ने बताया कि जनपद के बस्ती, हर्रैया, भानपुर, रूधौली तहसील क्षेत्र के साथ ही बनकटी, मुण्डेरवा, लालगंज, देईसांड, कप्तानगंज, गौर, बभनान, विक्रमजोत सहित अनेक गांवों, कस्बों, बाजारों में किसानों, मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
भाकियू जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने बताया कि पुलिस ने अनेक स्थानों पर भाकियू के जिलाध्यक्ष, तहसील एवं ब्लाक अध्यक्षों को घरों पर ही घेर लिया इसके बावजूद लोगों ने  संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।