ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कबीर तिवारी हत्याकाण्ड में न्याय को लेकर धरने पर बैठे युवा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कबीर तिवारी हत्याकाण्ड को लेकर स्थानीय शास्त्री चौक पर आदित्य नारायण  तिवारी तुलसी की अगुवाई में युवा तीन दिवसीय धरने पर बैठ कर न्याय की मांग कर रहे है। दो वर्ष पूर्व हुए कबीर तिवारी की दिनदहाड़े हुए हत्या के बाद परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर लंबे समय तक धरना दिया था। जिसके चलते सरकार ने मामले की जांच एसआइटी को सौंप कर तत्कालीन डीएम व एसपी को हटा दिया था।
शुक्रवार से लेकर रविवार तक चलने वाले धरने में न्याय को लेकर बैठे विनीत तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी तुलसी ने मामले की जांच सीबीआई से करा कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है। धरने में एसपी मिश्रा, प्रियांक शुक्ला, विमल त्रिपाठी, सुधांशु, अभिषेक, अमरेन्द्र पाण्डेय, राजन त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।