Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

19 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा 19.10.2021 को मुख्यमंत्री के जनपद बस्ती भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत निम्न रुट डायवर्जन/पार्किंग लागू किया जा रहा है जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी होगा।

1-    सोनहा रुधौली से आने वाले वाहन जो बड़ेवन से होकर आयेंगे उनको आई0टी0आई व ए0पी0एन0 कालेज के ग्राउण्ड में पार्क किया जाएगा।

2-    हडिया पटेल चौक व रेलवे स्टेशन के तरफ से आने वाले वाहन को जी0आई0सी0 ग्राउण्ड में पार्क किया जाएगा।

3-    मुण्डेरवा के तरफ से आने वाले वाहनों को जी0आई0सी0 ग्राउण्ड मे पार्क किया जाएगा।

4-    महुली लालगंज के तरफ से आने वाले समस्त वाहन को सोनूपार चौकी से डायवर्जन कर जिला अस्पताल के तरफ भेजा जाएगा तथा जी0आई0सी0 ग्राउण्ड में पार्क किया जाएगा।

5-    जी0आई0सी0 ग्राउण्ड में वाहनों के भर जाने के उपरान्त ए0पी0एन0 ग्राउण्ड में पार्क किया जाएगा।

6-    कम्पनी बाग चौराहा व चेतक तिराहा सिविल लाईन से के0डी0सी0 के तरफ किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा।

7-    अमहट घाट के तरफ से आने वाले वाहनों को अमहट पुल से जिलाधिकारी के आवास के बाउण्ड्री तक पार्क किया जाएगा।

8-    अमहट घाट के तरफ से आने वाले वाहन जो शहर में प्रवेश करना चाहते है शास्त्री चौक कम्पनी बाग होते हुए जाएगें।

9-    पुलिस प्रशासन के वाहन विवाह मण्डप के बाउण्ड्री में पार्क होगें।

10-  वी0वी0आईपी0 वाहनो की पार्किंग के0डी0सी0 के सामने किकंर सिंह व अष्टभुजा शुक्ला के मकान की बाउण्ड्री में पार्क होगी।