भाजपा राज में खतरे में है संविधान- मिठाई लाल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश का संविधान खतरे में पड़ गया है। आउट सोर्सिंग से की जा रही नियुक्तियां देश, प्रदेश के बेरोजगार नेताओं के लिये बड़ा धोखा है। यह विचार  समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय    अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कुसौरा बाजार स्थित बेईली चौराहे पर एक मैरेजहाल में आयोजित सभा में व्यक्त किया। कहा कि भाजपा बाबा साहब के सपनों को रौंद रही है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। सपा की मजबूत सरकार बनाने से ही समस्याओं का हल निकलेगा। भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दलों से मिलकर लड़ना होगा।
सभा को सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम, विजय विक्रम आर्य आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि सपा की जीत के लिये पूरी ताकत झोंकनी होगी, जनता यूपी में बदलाव का मन बना चुकी है।  कार्यक्रम में अरविन्द सोनकर, कैश मोहम्मद, निसार, रिन्टू यादव, कक्कू शुक्ल, अंकित शुक्ल, ऋषि कुमार गौतम, रत्नाकर धूसिया, गुलाब चन्द सोनकर, गिरीश चन्द्र आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी