Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में हिस्सा लेने गोरखपुर जायेंगे 5 हजार किसान- सुयश मणि त्रिपाठी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने आगामी 31 अक्टूबर को गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क में आयोजित किसान प्रतिज्ञा यात्रा तैयारियों की समीक्षा किया। कहा कि प्रियंका गांधी सभा को सम्बोधित करेंगी। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि बस्ती में 5 हजार किसान सभा में हिस्सा लेने गोरखपुर जायंेेंगे।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि टिकट वितरण में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्ट फोन, स्कूटी देने, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, बिजली बिल में रियायत, 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देने की घोषणा कांग्रेस कर चुकी है। सरकार बनने पर इसका अक्षरशः पालन कराया जायेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि सभी फ्रन्टल       पदाध्किारियों को दायित्व सौंपा गया है। कहा कि जनहित के सवालों को लेकर प्रियंका गांधी जिस प्रकार से लगातार संघर्ष कर रही हैं उससे कांग्रेसजनोें का हौसला बढा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी दृष्टि से देख रही है। हमें इस पर खरा उतरना होगा तभी कांग्रेस की  2022 में मजबूत सरकार बनेगी।
बैठक में कालंजय त्रिपाठी, श्री प्रकाश सिंह, शिवविभूति मिश्र, विन्दा चौधरी, अनुराग पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, अमरदेव सिंह, संजीव त्रिपाठी, विवेकानन्द मिश्र, जगदीश, दिवाकर चौधरी आदि शामिल रहे।