Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

यूपी में बंगाल वाला होगा भाजपा का हाल, बनेगी सपा की सरकार-अबू आजमी

अबू आजमी ने भाजपा, कांग्रेस, बसपा पर साधा निशाना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

यूपी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने  भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आजमी ने कहा की भाजपा का जो हाल बंगाल चुनाव में हुआ वही हाल यूपी के चुनाव में भी होगा। भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है। महंगाई और अपराध चरम पर है। जो सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते हैं सरकार उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इससे यह साफ होता है कि अघोषित इमरजेंसी चल रही है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार की देर रात आयोजित कार्यक्रम  में  अबू आसिम आजमी ने बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा बसपा भाजपा का अंग है। मायावती का भाजपा के साथ जाने का पुराना रिकार्ड है। वो खुलकर कह चुकी हैं कि सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट करें। चुनाव में सौ-सौ मुस्लिमों को टिकट देकर वो वोट कटवाती हैं ताकि भाजपा को फायदा मिल सके। वहीं चुनाव लड़ने में जुटी कांग्रेस को भी जमीनी हकीकत का आकलन कर लेना चाहिए। कांग्रेस विहार में 70 सीट पर चुनाव न लड़ी होती तो वहां भाजपा हार जाती। ओवैसी को लेकर आजमी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की आंधी चलने वाली है जिसके बाद ओवैसी की आईएमआईएम जैसी वोट काटने वाली पार्टियां गायब हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम सहित कई इलाकों में कमजोर हुई है जिसके कारण वो खुद चाहती है कि ये पार्टियां चुनाव लड़े जिससे भाजपा को फायदा मिले। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रभाव वाली पार्टियों से गठबंधन कर सपा चुनाव लड़ेगी, हमारा किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नही होगा। अबु आजमी चुनावी माहौल भांपने के लिए बस्ती  पहुंचे थे और यहां पार्टी के कई नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद पत्रकारों से वार्ता किया।
अबू आजमी ने  इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया ।  कहा कि प्रदेश को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री दूसरा नहीं मिल सकता। आशा की किरण अब सिर्फ समाजवादी पार्टी की ओर दिखती है जिसके सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष  महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अबू आसिम आजमी जैसे नेताओं ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के बैनर तले जो काम किया है वह अब मील का पत्थर बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह से त्रस्त है और उससे छुटकारा चाहती है।
इस मौके पर सपा नेताओं ने अबू आजमी को फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम के साथ ही जमील अहमद, अरविन्द सोनकर, जावेद पिण्डारी, विजय विक्रम आर्य, मो. जावेद, हाफिज इलियास, सिद्धेश सिन्हा, मो. सलीम, मो. उमर, निसार अहमद, अब्दुल वफा, अली हसन, अब्दुल मोईन, मो. शकील, मो. हामिश, मो. आमिश खान, जिब्बू, अब्दुल हफीज, सलाम उल्लाह, मुफ्तीशहरे आलम, अजीमुल्ला, निहाल अहमद, अबरार अहमद, जुवेर अहमद, मौलाना शमशुल हक, समीउल्लाह, इश्तियाक, निजामुद्दीन, सैदुल्लाह के साथ ही पार्टी के अनेक नेता शामिल रहे।