ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सोमवार से रात 10 बजे तक लगेगा कोविड का टीका

जिला महिला अस्पताल में बनाया गया विशेष कोविड बूथ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
कोविड का टीका सोमवार से रात 10 बजे तक लगेगा। जिला महिला अस्पताल में विशेष कोविड बूथ बनाया गया है। कर्मचारियों, व्यापारियों व मजदूर तबके को टीकाकरण में इससे सुविधा मिलेगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में शहरी क्षेत्रों में रोजगार संबंधी व्यवस्तता के दृष्टिगत छूटे हुए लाभार्थियों के लिए फ्लेक्सी टाइमिंग व्यवस्था के अंतर्गत कोविड टीकाकरण का सत्र संचालित किया जाना है। जनपद में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक कम से कम एक फिक्सड कोविड टीकाकरण सत्र का संचालन दो शिफ्ट में टीम ल्गाकर किया जाना है।
उन्होंने बताया कि आम लोगों की सुविधा को देखते हुए इसके लिए जिला महिला अस्पताल का चयन किया गया है। सोमवार से वहां पर रात 10 बजे तक कोविड बूथ संचालित होगा। टीकाकरण स्टॉफ की तैनाती की जा रही है। जो लोग व्यवस्तता के कारण दिन में टीका नहीं लगवा पा रहे हैं, उनके लिए टीकाकरण का यह अच्छा अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए टीका लगवाने में लापरवाही न बरतें। जिन लोगों का पहला व दूसरा डोज ड्यू है वह जरूर टीका लगवा लें। टीका लगवाकर खुद भी सुरक्षित होंगे तथा परिवार भी सुरक्षित रहेगा।