Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

कोरोना पॉजिटिव निकला मुम्बई से लौटा ट्रक चालक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मुम्बई से लौटा ट्रक चालक कोरोना संक्रमित मिला है। केजीएमयू में हुई जांच में उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में पिछले दो माह बाद अब दो कोविड केस हो चुके हैं।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय जय-विजय गांव निवासी युवक चार दिन पूर्व मुम्बई से बस्ती आया है। वह मुम्बई में ट्रक चलाता है। युवक के घर वालों का कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण व मुम्बई से वापस आए। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन वह ट्रेन से उतरा और वहां पर जांच कराई थी, जांच में वह निगेटिव मिला था। उसमें कोविड के लक्षण भी नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि एल्कोहलिक होने के कारण मरीज को कुछ समस्या थी। दो दिन पूर्व हाथ-पैर में सूजन आने के बाद परिजन उसे लेकर केजीएमयू लखनऊ गए। वहां पर शनिवार को उसे भर्ती कर कोविड की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। देर शाम उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस समय वह केजीएमयू में भर्ती है और वहीं पर उसका इलाज चल रहा है। इससे पूर्व 27 अक्तूबर को आवास विकास कॉलोनी की एक बुजुर्ग महिला कोविड पॉजिटिव मिल चुकी है। पिछले दो माह से जिले में कोरोना का कोई केस नहीं था