ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

खाद्यान्न मे कालाबाजारी व अनियमितता पाये जाने पर कोटेदारों पर चला प्रशासन का चाबुक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शासन एवं जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशानुक्रम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाये जाने के उद्देश्य से माह अक्टूबर, 2021 में प्रवर्तन कार्यो के अन्तर्गत कई कोटेदारों पर कडी कार्यवाही की गयी है।

यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि विकास खण्ड-बहादुरपुर की ग्राम पंचायत-गोविन्दापुर की उचित दर विक्रेता श्रीमती मीना देवी द्वारा खाद्यान्न वितरण में बरती गयी अनियमितता के दृष्टिगत उनकी दुकान का अनुबन्ध जमा प्रतिभूति की सम्पूर्ण धनराशि रू0-10000/- जब्त करते हुए निलम्बनोंपरान्त निरस्त किया गया है। जबकि विकास खण्ड-सदर के मरवटिया में नकली मिठाई की फैक्ट्री के स्वामी सुशील कुमार के स्तर से घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक प्रयोग करते हुए पाये जाने तथा छापेमारी में 07 घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद होने के दृष्टिगत सुशील कुमार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
श्री सिंह नें बताया कि विकास खण्ड-बनकटी की ग्राम पंचायत-मुण्डेरवा के उचित दर विक्रेता दिनेश कुमार द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी किये जाने की गम्भीर अनियमितता पाये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर के स्तर से विक्रेता के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराते हुए दुकान का अनुबन्ध निलम्बनोपरान्त निरस्त किया गया है। विकास खण्ड-गौर की ग्राम पंचायत-सौरहा के विक्रेता तुलसीराम द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किये जाने दृष्टिगत उनकी दुकान के अनुबन्ध को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रतिभूति की सम्पूर्ण धनराशि रू0-10000/- जब्त करते हुए उप जिलाधिकारी हर्रैया के स्तर से निलम्बनोपरान्त निरस्त किया गया है। विकास खण्ड-परसरामपुर की ग्राम पंचायत-मिश्रौलियाधीश के विक्रेता पंकज द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किये जाने दृष्टिगत उनकी दुकान के अनुबन्ध को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रतिभूति की सम्पूर्ण धनराशि रू0-10000/- जब्त करते हुए उप जिलाधिकारी हर्रैया के स्तर से निलम्बनोपरान्त निरस्त किया गया है।
विकास खण्ड-कप्तानगंज की ग्राम पंचायत-महुआ लखनपुर के विक्रेता रामगोपाल द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किये जाने दृष्टिगत उनकी दुकान के अनुबन्ध को जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार प्रतिभूति की सम्पूर्ण धनराशि रू0-10000/- जब्त करते हुए उप जिलाधिकारी हर्रैया के स्तर से निलम्बनोपरान्त निरस्त किया गया है। तहसील-रूधौली की ग्राम पंचायत-रायठ के विक्रेता  विश्राम द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किये जाने दृष्टिगत उनकी दुकान के अनुबन्ध को जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी रूधौली के स्तर से निलम्बित किया गया है।
श्री सिंह नें बताया कि  इस प्रकार माह-अक्टूबर, 2021 में गम्भीर अनियमितताओं के दृष्टित 05 दुकानों का अनुबन्ध निरस्त किया गया तथा 01 दुकान का अनुबन्ध निलम्बित किया गया, छापे में 07 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये गये तथा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का प्रयोग किये जाने का दोषी मानते हुए श्री सुशील कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्डधारकों को खाद्यान्न की उपलब्धता पूर्ण मानक, मात्रा व मूल्य से अनुसार प्राप्त कराये जाने हेतु निरन्तर रूप से प्रवर्तन/निरीक्षण सम्बन्धी कार्यवाही करायी जा रही है। यदि कोई उचित दर विक्रेता आवश्यक वस्तुऐं नही देता है तब अपनी तहसील में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य से शिकायत कर सकते है।