ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भगत सिंह की प्रतिमा पर जलाये दीप, किया आरती

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को सायं  रोडवेज तिराहा पर अमर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन  सनातन धर्म चेतना चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में सभी सहयोगियों ने शहीद स्थल की साफ सफाई की व वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन करके मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की आरती करके  एक दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दिया । कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्र ने दीपोत्सव में आये सभी सहभागियों को दीपोत्सव की शुभकामना देते हुए, सामाजिक ब्यवस्था के साथ साथ धार्मिक सांस्कृतिक ब्यवस्था को सुदृण करने  का आग्रह किया । दीपोत्सव में अमरेन्द्र पाण्डेय (शिबलू), अनिल सिंह, विशाल पाण्डेय, मनमोहन श्रीवास्तव , चन्द्रेश कुमार, अर्पित द्विवेदी, अभिनव श्रीवास्तव, अजय सिंह, दिग्विजय सिंह, अशीष श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।