Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मंदिरों पर मनाया गया अन्नकूट, भक्तों ने लिया प्रसाद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अन्नकूट, गोवर्धन पूजा के अवसर पर जनपद के अनेक प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन, अनुष्ठान और संक्षिप्त भण्डारे के साथ ही भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। पौराणिक काली मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, उदासीन मंदिर सहित अनेक मंदिरों में अन्नकूट उत्सव के साथ ही 56 भोग लगाकर स्तुति, प्रार्थना की गई।
श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी गोपेश्वर त्रिपाठी और काली मंदिर के पुजारी संजय शुक्ल ने बताया कि परंपराके अनुसार गोकुल में जब इन्द्र देवता ने घमंड में आकर अपना भोग लगाने पर मूसलाधार बरसात शुरू कर दी जिस पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की बरसात से रक्षा की। उसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण के निमित विशाल अन्नकूट बनना शुरू हो गया और तभी से यह परंपरा चली रही है कि दीवाली से अगले दिन गोवर्धन की पूजा से पूर्व अन्नकूट मनाया जाता है जिसमें सभी भक्तों द्वारा दिए गए अन्न दान कर भंडारे का आयोजन किया जाता है। उसी परम्परा को शहर के सभी मंदिरों ने निभाते हुए विशाल भंडारे लगाए।
पंचायती मंदिर मंगलबाजार के कार्यक्रम में पवन कसौधन, सूर्य कुमार शुक्ल, जगदम्बा सिंह, सुनील गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।