भाजपा को हराने के लिये कोई भी कुरबानी देने को तैयार हूं-शिवपाल

शिवपाल ने भाजपा पर साधा निशाना, सपा से गठबंधन का दिया संकेत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन के संयोजन में स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते हुये शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बस्ती से उनका निकट का नाता है। जिस बस्ती को भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने कहा था कि ‘बस्ती को बस्ती कहूं तो काको कहूं उजाड़, उसे विकसित करने के लिये मंत्री रहते अनेक योजनायें दी। कहा कि अवसर मिला तो बस्ती में चीनी मिल शुरू कराने के साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाया जायेगा। कहा कि वे प्रदेश के जनता के हित में कुरबानी देकर सपा के साथ गठबंधन को तैयार हैं। कहा कि वे पिछले दो सालों से प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए। उन्होने पूर्व राज्यमंत्री श्रीपति सिंह और प्रदेश महासचिव विपिन त्रिपाठी के योगदान की सराहना करते हुये कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सूबे में बदलाव आयेगा।
सभा में भाजपा पर करारा निशाना साधते हुये शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को परास्त करने के लिये वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, भाजपा अन्नदाता किसानों को मजदूर बनाने का षड़यंत्र कर रही है।
पूर्व राज्य मंत्री श्रीपति सिंह ने कहा कि सपा को विस्तार देने में  शिवपाल सिंह यादव ने सर्वाधिक योगदान दिया है, सपा नेतृत्व को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। सभा को राष्ट्रीय महासचिव  आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुन्दरलाल लोधी, विपिन त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव  अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ अजय पाण्डेय, दिनेश सिंह यादव, बीरपाल सिंह, गौतम यादव आदि ने सम्बोधित करते हुये किसानों, नौजवानों, व्यापारियोें से जुड़े मुद्दों को उठाते हुये भाजपा पर निशाना साधा। संचालन महासचिव एबादुलहक ने किया। जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी चुनाव में उतरने को पूरी तरह तैयार है।
इसके पूर्व एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान  शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के लक्ष्य, नीति पर चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया। विकास ठप है और जनता अब भाजपा के झूठे वायदों पर गुमराह नहीं होने वाली। उन्होने पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराये जाने की निन्दा करते हुये कहा कि समय आने पर इसका जबाब दिया जायेगा।
जनसभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव कुसुम मिश्र, शालू यादव, वृजेश द्विवेदी, पंकज सिंह, विजय यादव, राजेश शुक्ल, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, एजाज अहमद, सतीश पाण्डेय, शुभम उपाध्याय, अंकुश प्रताप सिंह, लालचंद यादव, दीपक सिंह, सोनू गौड़, मोनू खान, समीर खान, अमित पाण्डेय, संजय शर्मा, राम अशीष विश्वकर्मा, सुभाष यादव, सांवरजीत यादव, गगन पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह सोनू के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन