Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कपिलवस्तु महोत्सव-2021 की भव्यता को लेकर बैठक सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

कपिलवस्तु महोत्सव-2021 दिनांक 20.11.2021 से 24.11.2021 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को भव्यता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी/अध्यक्ष कपिलवस्तु महोत्सव समिति, सिद्धार्थनगर दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी/सचिव कपिलवस्तु महोत्सव समिति, सिद्धार्थनगर पुलकित गर्ग की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि महोत्सव कार्यक्रम 20 नवम्बर से 24 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा तथा प्रदर्शनी स्टाल मेला 15 दिनो तक चलेगा। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रमो/प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका/नगर पंचायतो में प्रमुख चौराहो पर होर्डिग/बैनर लगवाकर प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापको द्वारा स्वागत गान हेतु उनका रिहर्सल कराने का निर्देश दिया गया। परिवहन व्यवस्था हेतु एआरटीओ तथा एआरएम रोडवेज को कार्यक्रम के दौरान चिन्हित स्थलो पर बसों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि के कार्यक्रमों में आने वाले लोगो को कोविड टीकाकरण का प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। साइन्स जोन में बच्चो की डीवेट कार्यक्रम की प्रतियोगिता कराने तथा विजेता बच्चो को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। प्रत्येक दिन एक-एक विभाग की गोष्ठी आयोजित की जायेगी। इसके अलावा संबधित समतियो के नोडल अधिकारी अपनी समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर ले। स्थानीय कलाकारो को देने के लिए मोमेन्टो, प्रमाण-पत्र, स्मारिका आदि देने के लिए तैयारी पूर्ण कर ले।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चौधरी, पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डी0सी0एन.आर.आर.एल.एम. योगेन्द्र लाल भारती, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, तथा अन्य महोत्सव समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।